परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के असांव गांव के उतरवा टोला में गुरुवार को हुई अगलगी में एक ही व्यक्ति के तीन घर जल गए। इस अगलगी में घर में रखे कपड़ा, अनाज, बर्तन समेत करीब तीन लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस घटना में एक गाय एवं एक बछड़ा भी झुलस कर घायल हो गए हैं। बाद में ग्रामीणों की सहायता से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।
पीड़ित सुदर्शन यादव ने बताया कि गुरुवार को परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद आराम कर रहे थे। तभी उनके घर में आग पकड़ लिया। अभी स्वजन कुछ समझ पाते आग विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते उनकी कर्कटनुमा तथा एक झोपड़ीनुमा घर को अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते घर में रखे फर्नीचर, बर्तन, कपड़ा समेत तीन लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। वहीं इस घटना में झोपड़ीनुमा घर में बंधी गाय एवं बछड़ा झुलस कर जख्मी हो गए। बाद में ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…