परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना गश्त दल ने गुरुवार को शाहपुर नहर पुल के समीप जांच के दौरान यूपी से शराब लेकर एक तस्कर को 26 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध प्राथमिकी के बाद जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शाहपुर नहर पुल के समीप पुलिस गश्त कर रही थी तभी उत्तर प्रदेश की ओर से बाइक पर एक व्यक्ति शराब लेकर आ रहा था।
जब उसकी जांच की तो उसके पास से 13 बोतल बंटी बबली तथा 13 बोतल आठ पीएम शराब बरामद की गई। पुलिस शराब व बाइक जब्त कर ली तथा शराब तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार शराब तस्कर पटना के घोसवरी थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी प्रेम कुमार बताया जाता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…