परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के शिवपुर मोड़ के समीप बुधवार की देर शाम मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन से लौटने के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान परशुरामपुर निवासी उपेंद्र राम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि छितनपुर गांव में ग्रामीणों द्वारा मां लक्ष्मी की प्रतिमा रखकर पूजा की गई थी।
पूजा के बाद ग्रामीण बुधवार की देर शाम शिवपुर सकरा स्थित झरही नदी में प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे थे। इस दौरान शिवपुर मोड़ के समीप उपेंद्र राम ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे ग्रामीण इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायल का इलाज पटना एक अस्पताल में चल रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…