दारौंदा: सफारी गाड़ी में 306 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के सिवान -छपरा मुख्य मार्ग पर ढोलकिया पुल के समीप पुलिस ने एक सफारी गाड़ी में 306 लीटर शराब के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि भारी मात्रा में शराब सफारी गाड़ी से गोरखपुर से हाजीपुर की ओर जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने ढोलकिया पुल के समीप वाहन जांच शुरू कर दी। इस दौरान एक सफारी कार पुलिस को देख गति तेज कर भागने का प्रयास करने लगी।

तभी पुलिस ने उस कार को रोक जांच की तो उसमें करीब 306 लीटर शराब बरामद की गई। इस मौके पर कार समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चालक की पहचान सारण के सोनपुर थाना क्षेत्र के हुढैया निवासी काशी कुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। इस मामले में पुलिस अवर निरीक्षक बलराम सिंह के बयान पर कार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी कर न्यायालय में भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026