परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असावं थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव में मासूम के साथ जबरदस्ती का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़ित परिवार का कहना था कि गांव के बिहारी राम का पुत्र प्रभु राम (50 वर्ष) मासूम को बहला फुसलाकर कर मछली पकड़ने की बात कहकर साथ ले गया। उन्होंने बताया कि जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान हो गए। उन्होंने उसको आसपास के इलाके में भी काफी ढूंढा। उन्होंने इसकी जानकारी पड़ोसियों व रिश्तेदारों को भी दी। उनका कहना था कि करीब देर रात मासूम वापस घर आई और घटना की सारी जानकारी परिजनों को दी।
सूचना मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपित के घर जाकर खूब हंगामा किया और आरोपित की जमकर धुनाई कर दी। जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की तरफ से लिखित शिकायत मिली है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपित के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविक जानकारी मिल पाएगी। पुलिस ने मासूम को मेडिकल चेकअप के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…