भगवानपुर हाट: गोलीबारी की घटना में छह लोगों के खिलाफ केस

  • नौवें चरण के मतदान के दिन हुई थी गोलीबारी
  • छापेमारी में गिरफ्तार आरोपित को भेजा जेल

परवेज अख्तर/सिवान: पंचायत चुनाव के नौवें चरण के मतदान के दौरान सोमवार को थाना क्षेत्र के उत्तर साघर सुल्तानपुर पंचायत के मतदान केन्द्र संख्या 250 पंचायत भवन के पास हुई गोलीबारी की घटना में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज की गई है। इस घटना में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए भगवानपुर सीएचसी से सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपित युवक अनिकेत प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

इस मामले में मलिकपुरा गांव के मुखिया प्रत्याशी सत्येन्द्र सिंह ने थाने में आवेदन पर सुल्तानपुर गांव के मुखिया प्रत्याशी सुभाष सिंह, उपेन्द्र प्रताप सिंह, कृष्णप्रताप सिंह, अनिकेत प्रताप सिंह, दीपक सिंह व धीरज सिंह पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। अपने आवेदन में उन्होंने कहा है कि सभी लोगों ने महना रेलवे लाइन के पास मेरे साले के पुत्र रोहित कुमार को गोली मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित युवक को पूछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024