Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मेरे साथ कोई भी अप्रिय घटना की जिम्मेदार होगी पुलिस प्रशासन: आशा रंजन

परवेज अख्तर/सिवान: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मुझे मिलने वाले सुरक्षा गार्ड को हटा दिया गया है। मेरी सुरक्षा में वर्तमान समय में सिर्फ एक ही गार्ड तैनात है इस कारण मैं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हूं। अगर मेरे संग कोई भी अप्रिय घटना हुई तो उसकी जिम्मेदारी जिला पुलिस की होगी। यह बातें सोमवार की दोपहर आशा रंजन ने अपने घर प्रेस वार्ता कर पत्रकारों से कही। उन्होंने वर्तमान एसपी पर मनमानी का भी आरोप लगाया। आशा ने कहाकि मेरी सुरक्षा को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट से आदेश के बाद 2016 में मुझे गार्ड मिले थे। मेरी बेटी के लिए दो गार्ड और मेरे लिए दो गार्ड थे, लेकिन एक साल पहले बच्ची के दोनों गार्ड को पुलिस ने हटा दिया और अब वर्तमान एसपी नवीन चंद्र झा ने मेरी सुरक्षा में तैनात एक अन्य सुरक्षा गार्ड को हटा दिया है। ऐसे में एक ही गार्ड से हम दोनों की सुरक्षा की जा रही है। इस सिलसिले में 6 जुलाई को एसपी से मैंने मिलकर इसके बारे में चर्चा की थी तो एसपी ने मुझे कहाकि जीवन भर सुरक्षा देने का मेरे पास आदेश नहीं है। वहीं आशा रंजन ने कहा कि सुरक्षा में तैनात गार्ड को बाइक भी मिला था, लेकिन एसपी ने बाइक को वापस मंगवा लिया और तेल का हवाला दिया। इसके बाद बाइक कुछ दिन बाद दे दी गई लेकिन एसपी के आदेश से तेल बंद हो गया । इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में मैं आवेदन दूंगी।

कहते हैं अधिकारी

वहीं एसपी ने बताया कि आशा रंजन के पास दो सुरक्षा गार्ड थे, लेकिन दूसरे जिले में तबादला होने से एक सुरक्षा कर्मी कम हो गया जबकि एक सुरक्षा गार्ड अभी भी तैनात है। गार्ड को पहले से एक बाइक दिया गया था उसमें 20 लीटर तेल लगाता था तेल देने का नियम नहीं है इसलिए उसे बंद कर दिया गया है।
नवीन चंद्र झा
एसपी, सिवान

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024