Barharia Siwan News

बड़हरिया में सुलभ शौचालय व सड़क जर्जता को ले 18 जून को होगा जोरदार प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के बड़हरिया- जामो मुख्य मार्ग की जर्जरता और मुख्यालय में सुलभ शौचालय नही रहने के कारण हो रही आम जनता के परेशानी को लेकर राजद नेता जकरिया खान की अध्यक्षता में सोमवार को एक बैठक दुकानदारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ कि गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रखंड और जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा दोनों समस्याओं का समाधान अब तक नही किया गया है। जबकि विगत दो वर्षों से बड़हरिया-जामो सड़क की जर्जरता ठीक करने और बड़हरिया में शुलभ शौचालय के निर्माण करने की मांग की जा रही है। बैठक में आगामी 18 जुलाई को दोनों समस्याओं के समाधान के लिए हो रहे नजर अंदाज के खिलाफ जामो रोड के नूरा छपरा गाव के समीप जनतांत्रिक तरीके से सड़क जाम कर आंदोलन किया जाएगा तथा सड़क पर धान की रोपनी सड़क पर की जाएगी। राजद नेता ज़करिया खान ने कहा कि इस संबंध में प्रखंड प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन में नूरा छपरा, सुरहिया, बड़हरिया, महबूब छपरा, खानपुर सहित तमाम गांवों के ग्रामीण भाग लेंगे। बैठक में राजद नेता एजतेशामुल हक सिद्दीकी, प्रो. रजी अहमद, संजय गिरि, विकास यादव, लाल मोहर यादव, संतोष यादव, रमाशंकर यादव, चुली खान, सद्दाम खान, नामाजुद्दीन खान, नजरे इमाम खान, डब्लू खान इकरामुल हक, विपिन शर्मा, अशोक सिंह, जोतिष पंडित, शंभू गुप्ता, राज किशोर यादव, लक्की बाबू, अडवाणी, नजरुल हक अंसारी, भीम राम, इम्तेयाज अहमद मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024