परवेज अख्तर/सिवान : 12 सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सदर अस्पताल स्थित सीएस कार्यालय का घेराव किया। करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। संघ के नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीएस से मिलकर 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। मालती राम ने बताया कि बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ द्वारा अपनी 12 सूत्री मांगों के साथ एक दिसंबर से आंदोलन जारी रखी है, लेकिन बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और मुख्य मंत्री नीतीश कुमार आंदोलनकारियों से वार्ता नहीं कर के आशा कर्मियों को आंदोलन जारी रखने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इन्हीं मुद्दों पर आज आशा कार्यकर्ताओं ने सीएस का घेराव कर रहे हैं और पूछ रहे है कि हम लोगों के मांग पत्र को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के पास भेजे है कि नहीं। घेराव का नेतृत्व कर रही आशा नेताओं में उषा पटेल, सूर्यावती देवी, इंद्रावती देवी, सीमा देवी, सरिता देवी, रीना देवी आदि थीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…