Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हृदय गति रुकने से चिकित्सक की मौत, शोक की लहर

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड की धानाडीह गांव निवासी एवं सिवान आर्य नर्सिंग होम के डॉक्टर ब्रजेश कुमार सिंह को शनिवार की अल सुबह हृदयगति रुकने से हो गया। उनके निधन से सिवान सहित दारौंदा में शोक की लहर दौड़ गई । ड चिकित्सकीय सहायता के लिए डॉ. मोहित जायसवाल के यहां ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उनके निधन से दारौंदा में गरीबों का एक सच्चा मसीहा खो दिया। उनके निधन का ख़बर मिलते ही हजारों की संख्या में ग्रामीण धानाडीह गांव स्थित उनके आवास पहुंचे । वहां अपने डॉक्टर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । उनका अंतिम संस्कार सिसवन के सरयू तट पर किया गया । इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे ।इधर डॉक्टर के निधन पर विधायक कविता सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, भाजपा नेता हैप्पी यादव, बीडीओ रीता कुमारी, अनीता देवी, प्रदीप कुमार रोज, जनार्दन सिंह, उमेश कुमार सिंह, विजय वर्मा, वीरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र गौरी यादव, जितेंद्र सिंह, संजय यादव आदि ने दुख प्रकट करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। वहीं दूसरी ओर चिकित्सक ब्रजेश कुमार सिंह के असामयिक निधन की खबर से महाराजगंज में शोक की लहर छा गई। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव देवंद्र कुमार अभय ने कहा कि वे एक होनहार और मृदुभाषी युवा डॉक्टर थे। उन्होंने हमेशा ही अपनी चिकित्सा से कमजोर और गरीब लोगों की मदद की । उनके असामयिक निधन से एक नेक दिल इंसान हमारे बीच से चला गया जो समाज के लिए की अपूरणीय क्षति है। शोक व्यक्त करने वालो में प्रखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद, दारौंदा प्रखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बजरंग बलि सिंह,राजद नेता अरविंद गुप्ता,श्यामदेव राय, जदयू नेता सत्येंद्र ठाकुर, हरिशंकर आशीष,पूर्व नगर पार्षद शक्ति शरण प्रसाद,भरत ठाकुर,रामराज प्रसाद ,रिशु पांडेय, संजय सिंह राजपूत आदि शामिल हैं। वहीं भाजपा पूर्व विधायक डॉ. देवरंजन सिंह ने विधान पार्षद सूरज नंदन कुशवाहा एवं सिवान के युवा सर्जन डॉ. ब्रजेश सिंह की अचानक और असमय मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि डॉ. ब्रजेश सिंह एक अच्छे इंसान और योग्य सर्जन थे। समाज को परिवार को उनसे बहुत सारी उम्मीदें थीं। युवा डॉक्टर की अकाल मृत्यु से सभी मर्माहत हैं। वहीं उन्होंने कहा कि विधान पार्षद सूरजनंदन कुशवाहा के निधन पर उनके परिवार को सांत्वना देने पटना को रवाना हुए। शोक व्यक्त करने वालों में वीरेंद्र कुशवाहा, शैलेंद्र कुशवाहा, शशि भूषण सिंह, आनंद सिंह, सुधीर पांडेय, रामानंद राम, सोमनाथ ठाकुर शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026