परवेज अख्तर/सिवान : बिहार राज्य जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर 12 सूत्री मांगों को ले आशा कार्यकर्ताओं का हड़ताल गुरुवार को 12वें दिन भी जारी रहा।इस दौरान आशा कार्यकर्ता अपनी मांगों को ले अपने-अपने स्वास्थ्य केंद्रों पर जमकर नारेबाजी की तथा आउट डोर सेवा को बाधित किया। साथ ही मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया। गुठनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर रीता सिंह, उर्मिला यादव, सरस्वती देवी, लालमती देवी, प्रेमशीला देवी, अंजु देवी, आशा देवी, शारदा देवी, रमावती देवी, फूलमती देवी, ममता देवी, मीना देवी, संजू देवी सहित दर्जनों की संख्या में आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी। वहीं महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अध्यक्ष पम्मी देवी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। पम्मी देवी ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती हमारा हड़ताल जारी रहेगा। इसके अलावा मैरवा, भगवानपुर, लकड़ी नबीगंज, हुसैनगंज, बड़हरिया आदि स्वास्थ्य केंद्रों में आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर रही।
आशा कार्यकर्ताओं का हड़ताल 12वें दिन भी जारी
विज्ञापन
		
  
            
		
							
													
							
													
							
													
							
													
							
													














