परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दरौली थाना क्षेत्र के गुमावर कोठी गांव में मंगलवार को विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लगने से एक रिहायशी फूस की झोपड़ी जल कर राख हो गई, जिसमें 10 हजार रुपये नकद सहित कपड़ा, बर्तन जलकर राख हो गए। वहीं अगलगी में एक मासूम बालिका जल कर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पीड़ित प्रवीण साहनी ने बताया कि जली मासूम बच्ची निशा कुमारी का इलाज शिवपुर शकरा में एक निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। वहीं अगलगी की घटना की जानकारी सरना पंचायत के पंचायत समिति सदस्य नवीन सिंह को हुई तो मौके पर पहुंच गंभीर रुप से जली मासूम बालिका के इलाज के लिए सहयोग राशि दिया। साथ ही इलाज में और सहयोग राशि देने का आश्वासन दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…