भगवानपुर हाट का आशुतोष बना सब इंस्पेक्टर बधाई देने वालो का लगा तांता

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट सारीपट्टी गांव के दिवंगत शिक्षक सुरेंद्र साह का पुत्र आशुतोष कुमार गुप्ता का बिहार पुलिस अवर निरीक्षक सेवा के परीक्षा का परिणाम गुरुवार को जारी हुआ है. इसमें आशुतोष कुमार गुप्ता का चयन सब इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है. परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जैसे ही आशुतोष कुमार गुप्ता का परिणाम का सूचना गांव में मिला इनके सहपाठियों ने इन्हें मिठाई खिलाकर इन्हें बधाई दी. इसकी सूचना घर परिवार में हुई तो गांव में जश्न का माहौल हो गया है. इनके स्थान पर बड़े भाई संतोष गुप्ता शिक्षक के पद पर कार्यरत है. पुत्र के सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन होने पर माता द्रोपती देवी ने बताया कि आशुतोष बचपन से पढ़ने में मेहनती व मेधावी रहा है.

जिसका नतीजा है आज बिहार पुलिस अवर निरीक्षक सेवा के लिए चयन हुआ है. आशुतोष की प्रारंभिक शिक्षा एसएस उच्च विद्यालय भगवानपुर, इंटर व स्नातक लोक महाविद्यालय हाफिजपुर बनियापुर सारण से किया है. इसके बाद प्रतियोगि परीक्षा की तैयारी करने लिए पटना चला गया. चार भाई में यह दूसरे नंबर पर है .इनसे छोटे भाई ऋषिकेश कुमार व ओमकेश कुमार प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे है. इन्हें बधाई देने वालों जदयू नेता अशोक कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष पंकज कुमार, बीडीओ डॉ. कुंदन, राजद नेता रविंद्र राय, अशोक राय, देवानन्द राम, पूर्व शिक्षक शम्भू गुप्ता, एसएस उच्च विद्यालय के प्रचार्य लालबाबू कुमार, सियाराम प्रसाद शिक्षक, उप मुखिया तारा देवी सहित दर्जनों लोग उन्हें बधाई दी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026