परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा प्रखंड क्षेत्र हड़सर पंचायत के वार्ड संख्या 10 मिल्की मधवापुर गांव में गैर मजूरआ जमीन पर स्थित पोखर (गड़हा) पर अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है. ग्रामीण अनिल कुमार यादव, दिनेश राम, राकेश कुमार यादव, मुकेश कुमार यादव, अजय यादव, दशरथ यादव, चिंता देवी, गणेश यादव, लल्लन यादव, तिलेश्वर राम, मैनेजर राम के अलावे दर्जनो लोगो ने अंचलाधिकारी दीनानाथ कुमार को आवेदन दिया है आवेदन में ग्रामीणों का कहना है कि पोखर के इर्द-गिर्द कुछ ग्रामीण लोगों द्वारा पोखर की जमीन पर कब्जा कर लिया गया है. जिससे गांव के बरसाती पानी पोखर (गड़हे) में नहीं जाता है. जिससे सड़क पर ही जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इधर आवेदन मिलने के बाद अंचलाधिकारी दीनानाथ कुमार ने राजस्व कर्मचारी को जांच करने का आदेश दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…