परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित मतदान केन्द्रों पर व्यापार मण्डल चुनाव शनिवार को सम्पन्न होने के बाद मतगणना संपन्न हो गया. मतगणना में व्यापार मंडल सहयोग समिति के अध्यक्ष पद के लिये दूसरी बार भी आशुतोष श्रीवास्तव ने बाजी मारी है. मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विनय शंकर सिंह ऊर्फ अल्गू सिंह को करीब 40 मतों से पराजित किया है.
मतगणना में आशुतोष श्रीवास्तव को जहां कुल 87 मत मिले वहीं प्रतिद्वंदी विनय शंकर सिंह ऊर्फ अल्गू सिंह को 47 मत प्राप्त हुआ है. शिवनाथ सिंह ऊर्फ ब्रम्हचारी 30 मत लाकर तीसरे स्थान पर रहे. जैसे ही परिणाम की घोषणा हुइ कि विजेता खेमें में जश्न का माहौल उत्पन्न हो गया. समर्थकों ने नव निर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष को मालाओं से लाद दिया तथा अबीर गुलाल लगाकर खुशी मनाया.
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…