महाराजगंज में रिया राज किन्नर को पति ने मारा चाकू, हालत गंभीर

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
महाराजगंज रेलवे-स्टेशन के ठीक सामने किराये के मकान में रह रहे एक युवक ने अपनी किन्नर पत्नी को ताबा तोड़ चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. बताया जाता है कि विवाद तब शुरू हुआ जब किन्नर पत्नी अपने अन्य सहेलियों के साथ बधाई गीत गाने जा रही थी, जिसे पति ने मना किया.मना करने के बाद जब पत्नी नहीं मानी तो नाराज पति ने ताबा तोड़ चाकू से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद हंगामा सुन आसपास के लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे तो पाया कि एक किन्नर महिला खून से लतपथ जमीन पर गिरी पड़ी है. हमलावर पति भागने की कोशिस कर रहा था. तबतक आसपास के लोगों ने उसे पकड़कर जमकर धुनाई कर दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना में शामिल चाकू व आरोपी पति को गिरफ्तार कर थाना ले गई.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दरौंदा थाना क्षेत्र के करसौत के टोला रामजी छपरा निवासी उघर महतो के 30 बर्षिय पुत्र आनंद कुमार व किन्नर पत्नी के बीच शनिवार की सुबह बधाई गीत गाने जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया. इसी बात पर नाराज हुए पति ने पत्नी रिया राज पर घर में रखे चाकू से हमला कर दिया. जहां शरीर पर तीन जगह हमले का निशान देखा गया. घायल पत्नी रिया राज ने बताया कि बधाई गाने जा रही थी, इसी बात को लेकर उसने जानलेवा हमला कर दिया. घायल किन्नर रिया राज को आस-पड़ोस के लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया.

जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि ग्रामीण द्वारा सूचना मिला कि शहर के रेलवे स्टेशन के समीप एक मकान में किराया पर रह रहे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुई थी. इसी बात को लेकर पति ने थर्डजेंडर पत्नी को चाकू से हमला कर घायल कर दिया है. घटना कि सूचना मिलते ही महाराजगंज थाना में पदस्थापित जगदीश सपेरा, एसआई ज्ञान प्रकाश व पीएसआई अविनाश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026