परवेज अख्तर/सिवान : सोमवार की शाम आई तेज आंधी पानी में अलग-तेज गति से आधी पानी मे थाना क्षेत्र कद अलग अलग गांवो में एक महिला सहित दो लोग गंभीर रुओ से घायल हो गये । दोनो घायलों को चिंता जनक हालत में बड़हरिया अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु चिकित्स्की ने सिवान सदर अस्पताल में रेफर कर दिया । विदित हो कि थाना क्षेत्र सुरहिया गांव में तेज आंधी के साथ पानी से एक एस्बेस्टस नुमा घर गिर जाने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । घायल महिला सुरहिया गाव निवासी विद्यलाल राम की 45 वर्षीय पत्नी शिवपति देवी है। जबकी दूसरा थाना क्षेत्र के हरपुर गाव में तेज आंधी के कारण एक बिजली का पोल टूट कर एक मकान पर गिरने से एक युवक पोल में दब कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक हरपुर गाव निवासी अख्तर हुसैन के 22 वर्षीय पुत्र बबलु अली है। दोनो घायलो को परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से बड़हरिया पीएचसी में इलाज के कराया है । लेकिन चिकित्सको ने दोनो घायलों की हालात चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल में रेफर कर दिया है ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…