Maharajganj News

गोलीकांड मामले की प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के पसनौली सागर में शनिवार को गोलीकांड मामले में घायल सूरजभान सिंह के आवेदन पर चचेरे भाई राहुल सिंह को अभियुक्त बनाया है।अपने आवेदन में उन्होंने कहा है कि शनिवार को मैं अपनी मां, बहन के साथ बैठा था।उसी समय मेरे चचेरे भाई राहुल सिंह ने मेरे घर पहुंच कर पास बुलाकर गाली गलौज करने लगा। मैं अपने छोटे भाई विशाल सिंह को उसके साथ नहीं रहने को कही उसने कहा कि तुम क्यों अपने भाई को मेरे साथ नहीं रहने को बोल रहे हो। इसका अंजाम बुरा होगा। हम अभी कुछ समझ पाते तभी राहुल सिंह ने मुझे जान से मारने की नीयत से अपने कमर से पिस्टल निकालकर मुझ पर फायर कर दिया। गोली लगते ही मैं गिर गया। मुझे गिरते देख जब मेरी बहन शीखा कुमारी मुझे बचाने पहुंची तो राहुल ने उसे भी गोल मार दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि राहुल सिंह की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। ज्ञात हो कि सूरजभान सिंह के पिता जितेंद्र सिंह तथा राहुल सिंह के पिता राजेंद्र सिंह सहोदर भाई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026