बड़हरिया में विधानसभा अध्यक्ष का हुआ स्वागत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित कदम मोड़, आजाद मोड़, पनिसरा धाम, लकड़ी दरगाह, कैलगढ़़, ज्ञानी मोड़, सुंदरी सहित अन्य जगहों पर रविवार को राजद कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष सह सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी का स्वागत किया। मौके पर विस अध्यक्ष कहा कि अगले माह में ज्ञानी मोड़ स्थित पुल एक करोड़ 30 लाख की लागत से बनेगा जिसका शिलान्यास अगले माह में किया जाएगा। आप सभी लोग मिलजुलकर आपसी सद्भावना बना कर रहें, मैं आप लोगों के साथ हर मौके पर उपस्थित रहूंगा।

इसके पूर्व ज्ञानी मोड़ स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में राजद नेता रिंकू तिवारी ने विधानसभा अध्यक्ष को भागवत गीता एवं शाल देकर सम्मानित किया। वहीं शिक्षक दिनेश यादव और टुनटुन यादव ने भी अध्यक्ष को शाल देकर सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया एवं बजरंग बली मंदिर में पूजा अर्चना की।इस मौके पर जैनुद्दीन अहमद, भरत प्रसाद, सुदर्शन यादव, चंद्रमा राम, अनिल यादव, टुनटुन यादव, सत्यम तिवारी, संतोष यादव, प्रहलाद प्रसाद, रामेश्वर यादव, बलिराम यादव, नरेश यादव, समीउल, शफीउल हक आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024