दारौंदा: छात्र की मौत के मामले में प्राचार्य व हास्टल प्रभारी पर मारपीट कर हत्या का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के रुकुंदीपुर निवासी अरुण कुमार गिरि के पुत्र आदित्य कुमार गिरि का शव 22 सितंबर को दरियापुर नवोदय विद्यालय से एक किलोमीटर दूर मिलने मामले में प्राचार्य एवं हास्टल प्रभारी पर हत्या कर नहर में फेंक देने का आरोप मृत आदित्य के बड़े भाई प्रशांत ने लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। प्रशांत ने दरियापुर थाना में लिखित आवेदन देकर घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में कहा है कि मेरा भाई आदित्य कुमार गिरि सारण के दरियापुर स्थित नवोदय विद्यालय में कक्षा नौवीं में पढ़ता था। 22 को विद्यालय के प्राचार्य रामानंदन प्रसाद द्वारा सूचना दिया गया कि आदित्य कुमार विद्यालय की चारदीवारी फांद कर नहर में नहाने चला गया था।

जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्वजनों वहां गए तो विद्यालय से दूर नहर किनारे आदित्य का शव पाया। आदित्य के चेहरे,सहित विभिन्न जगहों पर चोट के निशान थे जिसके चलते खून बह रहा था। इससे लग रहा था कि उसकी हत्या कर फेंक दिया गया है। नहर में काफी गंदा पानी था, वह भी चार फीट पानी में कैसे डूबने की घटना हुई। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद मां मीना देवी, पिता अरुण कुमार गिरि, भाई प्रशांत गिरि समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आदित्य की मां आंगनबाड़ी सेविका है। इस घटना के बाद स्वजन व आसपास के लोगों में शोक का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026