नौतन में कहीं नियमों का हुआ पालन तो कहीं उड़ी धज्जियां

परवेज अख्तर/सिवान: नौतन में प्रशासन द्वारा लॉक डाउन के नियमों का पालन कराने  हेतु प्रयासरत देखा गया. बता दें सरकार के द्वारा घोषित लॉक डाउन के नियमों का पालन कुछ सभ्य लोगों द्वारा स्वतः ही किया जा रहा है. जबकि कुछ उदंड प्रवृत्ति के लोगों की हालत यह है कि जब तक प्रशासन की फटकार या डंडा नहीं पड़े तब तक नियमों को ताक पर रखकर अपने ढर्रे पर चलते रहते हैं. ऐसा ही बुधवार को नौतन में देखने को मिला, जब ग्यारह बजे दिन में प्रशासन को देखकर कुछ लोगों को एहसास हुआ कि नियम भी कोई चीज है, जिसका पालन करना आवश्यक है.

गौरतलब है कि पूरे बिहार में 5 मई से लेकर 15 मई तक पूर्णतया तालाबंदी है, जिसका असर प्रखंड मुख्यालय के आस पास के बाजारों में तो देखने को मिला. किंतु ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ दुकानदारों ने नियम की धज्जियाँ उड़ाते हुए दिन भर दुकानों को खोलकर बैठे रहे. वहीं प्रशासन भी बहुत हद तक नियमों को अमलीजामा पहनाने में लगे रहे. इस दौरान अंचलाधिकारी अतुल कुमार एवं थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार पुलिस बल के साथ बाजारों में मुस्तैद नजर आए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026