परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के हसनपुरा स्थित मध्य विद्यालय परिसर में गुरुवार को सामुदायिक रसोई का अंचलाधिकारी प्रभात कुमार ने विधिवत उद्धघाटन किया. इस सामुदायिक रसोई में मजदूर, निर्धन, निराश्रित, निःशक्त आदि जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच निःशुल्क भोजन वितरण किया जाएगा. ताकि संपूर्ण लॉकडाउन में कोई गरीब भूखा न रह सके.
इस संदर्भ में सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि पहले दिन भोजन की व्यवस्था लगभग 15 से 20 लोगों के लिए किया गया. जहां लोकल वेंडर के माध्यम से तथा अंचल के कर्मी के देख रेख में भोजन बनाया जा रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि सुबह व शाम में ये व्यवस्था की गई है. वहीं अनुपात के अनुसार दूसरे दिन से और भोजन उपलब्ध करवाई जाएगी. इस मौके पर थाने के पुअनि अखिलेश सिंह, पंकज कुमार सहित सभी अंचल गार्ड उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…