Categories: पटना

पुलिस सप्ताह के समापन पर जब बिहार पुलिस के DG ने गाया-जो मैं होती राजा काली रे नगिनियां…अधिकारी झूम उठे…..

पटना: कला और संगीत से व्यक्ति न सिर्फ तनाव को दूर कर सकता है बल्कि अपने व्यवहार में भी बदलाव ला सकता है। कुछ इसी तरह की बात उस वक्त देखने को मिली जब बिहार के पुलिस अधिकारियों ने अपने गीत संगीत से लोगों को झूमा दिया। कार्यक्रम में बिहार के डीजी ने एक ऐसा गीत गया कि वह मौजूद लोग झूमने लगे।

दरअसल, बिहार पुलिस सप्‍ताह के समापन समारोह में उस समय लोग झूम उठे जब डीजी साहेब ने ” जो मैं होती राजा काली रे नगिनियां” गाने लगे. पटना के मिथिलेश स्‍टेड‍ियम में गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन था. बिहार पुलिस सप्‍ताह के समापन के अवसर पटना के मिथिलेश स्‍टेडियम में गीत-संगीत और डांस का ऐसा संगम दिखा कि श्रोता झूमने पर मजबूर हो गए. कोई पारंगत कलाकार नहीं बल्कि राज्‍य के शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने महफ़िल को जमाया. पुलिस अधिकारियों ने ऐसा माहौल बनाया कि लोग झूम उठे.

सीनियर आइपीएस अधिकारियों के व्‍यक्तित्‍व का वह पक्ष सामने आया जो अक्‍सर लोगों की नजरों नहीं आ पाता. शीर्ष अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान मंच पर अपने गीत-संगीत और नृत्‍य से धमाल मचा दिया. हमेशा अपराध नियंत्रण में माथापच्‍ची करने वाले इन अफसर गीत-संगीत और डांस में भी किसी से कम नहीं हैं. वह केवल लाठी बंदूक चलाना ही नहीं जानते बल्कि आम लोगों की तरह वह भी नाचना गाना और मस्ती करना जानते हैं।

एक डीजी ने अपने गाने से सभी अधिकारियों को झूमा दिया। जो मैं होती राजा काली रे नग‍िनियां.. से माहौल में मस्‍ती घोल दी। कई वरीय अधिकारी मंच पर पहुंच गये. जब एक डीजी ने फिर पनिया के जहाज पर पलटनियां बनी अइह पिया गाने से भी लोगों को झूमा दिया।

इन अफसरों की मस्‍ती और ऊर्जा देखकर लगता ही नहीं कि इनके सिर पर कानून व्यवस्था को बनाए रखने का कितना बड़ा बोझ रहता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026