पटना: राज्य सरकार ने 2 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग ने जो अधिसूचना जारी की है उसके मुताबिक के 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी अभय कुमार लाल जो वर्तमान में पुलिस अधीक्षक के लोकायुक्त कार्यालय के पद पर तैनात थे उन्हें स्पेशल ब्रांच का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
जबकि स्पेशल ब्रांच के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश कुमार सिन्हा को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा सरकार ने राज्य पुलिस सेवा से प्रमोशन मिलने वाले कुल 4 पदाधिकारियों को इंडक्शन कोर्स के लिए भेजने का फैसला किया है।
राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रमोशन पाने वाले शैशव यादव, विद्या सागर, अनंत कुमार राय और राजेश कुमार को इंडक्शन कोर्स में शामिल होना होगा। 4 अप्रैल से 13 मई तक आयोजित होने वाले 43 में भारतीय पुलिस सेवा इंडक्शन कोर्स के लिए इन सभी को भेजा जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…