Categories: पटना

पटना से लूटा गया ATM मशीन औरंगाबाद में नहर से बरामद, 21 लाख रुपये से भरा एटीएम मशीन उखाड़ ले गये थे चोर

पटना: औरंगाबाद में पईन में तोड़कर फेंका हुआ एक एटीएम मशीन बरामद किया गया है। दाउदनगर पुलिस ने जमुआंवा गांव से एटीएम मशीन को जब्त कर थाने लेकर आ गई है। बताया जा रहा है कि ये वही एटीएम मशीन है जो पटना से चोरी की गई थी, जिसे बदमाशों ने तोड़कर औरंगाबाद में फेंक दिया। बता दें कि फुलवारीशरीफ के ईसापुर रोड गुलिस्तान मोहल्ले के समीप सैप के दो जवानों के सामने ही अपराधियों ने 21 लाख 10 हजार छह सौ रुपये से भरे एचडीएफसी बैंक के एटीएम मशीन को जमीन से उखाड़ लिया। बीते बुधवार की रात एक बजकर 13 मिनट से एक बजकर 24 मिनट के बीच यानी महज 12 मिनटों में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दे डाला। इसके बाद स्कार्पियो पर एटीएम मशीन लादकर अपराधी उसे अपने साथ ले गये।

जानकारी के अनुसार सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी पर सवार चार अपराधी फुलवारीशरीफ थाने के सामने से गुजरे और खगौल रोड होते हुए फरार हो गये। इस दौरान एटीएम के मॉनिटर और शीशे के दरवाजे को अपराधियों ने तोड़ डाला। चेहरा ढके अपराधियों ने एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को उखाड़ लिया और उसे साथ ले गये। एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि इस मामले में अपराधियों के बारे में अहम सुराग हाथ लग गये हैं। पुलिस टीम इस गैंग को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

आईजी संजय सिंह ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने पटना से औरंगाबाद जिले तक लगे सौ से अधिक कैमरों को खंगाला है। इस दौरान अपराधियों की गाड़ी का नंबर भी पुलिस को मिला है। इस मामले में एसपी सिटी पश्चिमी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। अपराधियों की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। रात्रि गश्ती में तैनात पुलिसवालों की कार्यशैली की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026