खादी मॉल में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चरखे पर सूत काता, 20 हज़ार रुपये की खरीदारी की

पटना: खादी मॉल के लिए शुक्रवार का दिन सबसे खास और बड़े सौभाग्य का दिन रहा। तीन दिनों के बिहार दौरे पर आए देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आखिरी कार्यक्रम के तौर पर अपने परिवार के साथ पटना के खादी मॉल का भ्रमण किया। खादी मॉल में राष्ट्रपति और उनके परिवार के भ्रमण का समय सिर्फ 15 मिनट का तय था लेकिन उन्होंने आधे घंटे से ज्यादा वक्त खादी मॉल में बिताया। खादी मॉल पहुंचने पर सबसे पहले देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने खादी सूत से बनी माला से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया और इसके बाद चरखा चलाकर सूत काता। देश की प्रथम महिला सविता कोविंद ने भी चरखा चलाया और सूत काता। इस मौके पर बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, उनकी पत्नी रेणु हुसैन और राष्ट्रपति की पुत्री स्वाति मौजूद रहे।

पटना स्थित खादी मॉल आगमन पर राष्ट्रपति और उनके परिवार ने तसल्ली से खादी मॉल के स्टॉल्स का भ्रमण किया, खादी के कपड़े व अन्य सामान देखे और खरीदारी भी की। राष्ट्रपति ने खादी मॉल से खुद के लिए दो कुर्ता और दो पायजामे का कपड़ा लिया तो उनकी पत्नी, देश की प्रथम महिला सविता कोविन्द ने खुद के लिए सिल्क की साड़ी खरीदी। उनकी पुत्री स्वाति ने अपने लिए खादी मॉल में सूट खरीदा। राष्ट्रपति और उनके परिवार ने खादी मॉल में करीब ₹20000 की खरीदारी की।

राष्ट्रपति और उनके परिवार की आगवानी में अपनी पत्नी रेणु हुसैन और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वहां मौजूद बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज ने कहा कि राष्ट्रपति का खादी मॉल आगमन खादी और सभी बिहार वासियों के लिए बहुत बड़ी खुशी का दिन है। बिहार के बुनकरों और खादी उद्योग से जुड़े सभी लोगों के लिए सौभाग्य की बात है कि राष्ट्रपति ने उनके हाथों से तैयार कुर्ता और पायजामे का कपड़ा अपने लिए लिया। देश की प्रथम महिला सविता कोविंद ने भी अपने लिए साड़ियां व अन्य चीजें खरीदी। सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सपरिवार राष्ट्रपति के खादी मॉल आगमन से राज्य के सभी बुनकरों में काफी अच्छा संदेश गया है, साथ ही उनकी बनाई चीजों को भी काफी बढ़ावा मिला है।

आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर जब पूरे देश में खादी को बढ़ावा दिया जा रहा है ऐसे में बिहार में खादी मॉल में उनका आगमन निश्चय ही बहुत बड़ी बात है। राष्ट्रपति के आगमन पर बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने उन्हें जूट और सिक्की से बने बुके भेंट किए जिसकी कलात्मकता से राष्ट्रपति अभिभूत थे। उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन की पत्नी रेणु हुसैन ने भी देश की प्रथम महिला सविता कोविंद को सिक्की से बनी बोधि वृक्ष की सुंदर कलाकृति भेंट की।

उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन की पत्नी रेणु हुसैन ने राष्ट्रपति की बेटी स्वाति को भी अंग वस्त्र से सम्मानित किया। भेंट के रूप में बिहार के कलाकारों की बेहतरीन कारीगरी की मिसाल पेश करने वाली कलाकृतियां पाकर राष्ट्रपति ने काफी प्रसन्नता ज़ाहिर की, साथ ही कहा कि इसे वे राष्ट्रपति भवन में सुरक्षित रखेंगे। पटना के खादी मॉल में देश के राष्ट्रपति और उनके आगमन पर उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, उद्योग विभाग के निदेशक पंकज दीक्षित, खादी बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026