Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

प्रदेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ गया है : प्रो. महमूद हसन अंसारी

हिना शहाब ने दिलाई राजद की सदस्यता

परवेज़ अख्तर/सिवान : अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर गुरुवार को राजद कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय ह्वाइट हाउस में हुई। बैठक की अध्यक्षताजिलाध्यक्ष परमात्मा राम ने की। इस अवसर पर जदयू नेता प्रो. महमूदहसन अंसारी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राजद की सदस्यताग्रहण की। इस अवसर पर राजद नेत्री हिना शहाब ने उन्हें फुलमालापहनाकर  स्वागत किया। पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि इनके राजद में आने से हमारा संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने प्रो.महमूद हसन अंसारी को पुन: घर वापसी पर बधाई दी। इस मौके परप्रो. महमूद हसन अंसारी ने कहा कि प्रदेश में अल्पसंख्यकों परअत्याचार बढ़ गया है। आज अल्पसंख्यक अपने को असुरक्षित महसूसकर रहे हैं। इसलिए मैंने जदयू से त्यागपत्र देकर पुन: राजद में वापसी की है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में राजग सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।इस मौके पर पूर्व मंत्री इंद्रदेव प्रसाद, विक्रम कुंवर, विधायक हरिशंकर यादव, लीलावती गिरि, कृष्णा देवी,सीमा चौधरी, प्रो. हारुण शैलेंद्र, प्रो. ओबेदुल्लाह, अजयचौहान,अरविंद गुप्ता, उमेश कुमार, हरेंद्र सिंह पटेल, नंदजी राम,ओसिहर यादव,परवेज आलम, शरीफ खान, महफूज आलम, अजयजायसवाल, एहतेशामुल हक सिद्दीकी,विजय जायसवाल आदि ने प्रो. अंसारी को राजद में आने पर बधाई दी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026