Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पहले बनाया मिलने का बहाना तब मक्के के खेत में ले जाकर साथियों संग किया सामूहिक दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

परवेज़ अख्तर/सीवान :- जिले के महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के हाइवे पर हकाम और झुनापुर गांव के समीप दिन दहाड़े मक्के के खेत में हुए दुष्कर्म मामले में पीड़ित महिला ने गुरुवार को महिला थाना में एक नामजद सहित तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में दुष्कर्म की पीड़िता ने कहा  है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरमा नकवा टोला गांव का रहने वाला खुर्शेद आलम नामक  युवक ने मुझे बहाना बना कर फोन कर मुझे मिलने को बुलाया. उसके बाद जब मैं उससे मिलने आयी तो वह मुझे जबर्दस्ती लेकर हकाम और झुनापुर हाइवे के समीप ले गया. जहाँ उसने मक्का के खेत में ले जाकर मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा. जब मैंने इसका विरोध किया तो वह मुझे मारने की धमकी देने लगा. मेरा वीडियो बना कर बोला कि वायरल कर दूंगा और मेरे साथ दुष्कर्म किया. उसके बाद उसके तीन दोस्त भी मेरे साथ दुष्कर्म करने लगे. जब मैंने विरोध किया तो तीनों लोगों ने मेरे साथ मारपीट किया. जब मुझसे नहीं रहा गया तो हल्ला होने पर ग्रामीण पहुंच गये. तब चारों मौका देख कर फरार हो गये. उसके बाद महादेवा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. जिस कारण मेरी जान बच सकी।उधर प्राथमिकी दर्ज के बाद महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराई।प्राथमिकी के बाद पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी में जुट गई है।पुलिस की छापेमारी के डर से आरोपित भूमिगत हो गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026