परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के मुफ्स्सिल थाना क्षेत्र के टड़वा गांव समीप विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस ने शराब के नशे में धुत दो चचेरे भाईयों ने पुलिस पर हमला बोल दिया. पहले दोनों पुलिस से उलझते हुये हाथापाई शुरू कर दी. इसके बाद उनके पास मौजूद राइफल छिनने का प्रयास किया. इसी बीच एक आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गया. वहीं दूसरा उसका चचेरा भाई भागने में सफल हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तरी के लिए छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष रामविचार राम ने बताया कि मंगलवार की देर शाम टड़वा गांव समीप दो शराबी किसी युवक से झगड़ा कर रहे है. इसकी सूचना मिलते पुलिस बल को मौके पर भेजा गया. पुलिस को देखते ही दोनों शराबी हो-हल्ला व हंगामा करते पुलिस से उलझ गये. इसके बाद हाथापाई करते हुये पुलिस से हथियार छीनने का प्रयास करने लगे. मौके पर देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी. इसके बाद पुलिस ने काफी मशक्कत से एक शराबी को पकड़ कर थाने लायी. जबिक दूसरा भागने में सफल हो गया. इधर पूछताछ में शराबी ने अपना नाम बहारान यादव उर्फ जितेंद्र टड़वा गांव का निवासी बताया जा रहा है. वहीं दूसरा शराबी भाई उपेंद्र यादव पुलिस को देख कर मौके का फायदा उठा कर फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी में भी जगह-जगह छापेमारी कर रही है. इधर गिरफ्तार बहारन यादव को पुलिस पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…