परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के स्थानीय थाना क्षेत्र के गभीरार गांव के सरयू नदी के घोघरा तट पर स्थित प्रसिद्ध श्री रत्न बाबा ब्रम्ह की धर्मशाला की एक भवन की ताला तोड़ कर नगदी सहित लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. श्री रत्न बाबा ब्रम्ह कमिटी के अध्यक्ष भुनेश्वर राय सहित ग्रामीणों ने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है. बताया जाता है कि अतिथि धर्मशाला के एक कमरे का मंगलवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर साउंड मशीन, दो एक क्विंटल पीतल की घंटा व तीस हजार नगद रुपया सहित लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. घटना की जानकारी बुधवार की सुबह में जब कमिटी के सदस्य व श्रद्धालुओं को हुयी तो मौके पर भारी संख्या में भीड़ जुट गयी. लोगों की माने तो धर्मशाला के एक कमरे का ताला टूटा था. इसके बाद कमेटी के अध्यक्ष सहित पंचायत मुखिया देवेंद प्रसाद, जिला पार्षद राजबली मांझी सहित अन्य ग्रामीणों ने लिखित आवेदन पुलिस को दिया. थाना प्रभारी मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि मामला संज्ञान में है. पुलिस जांच कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…