Categories: पटना

शराब माफियाओं पर कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

पटना: राजधानी पटना में पुलिस की टीम पर ग्रामीणों के हमले का मामला सामने आया है। शराब की खबर मिलने के बाद पुलिस की टीम रेड मारने के लिए रुपसपुर पहुंची थी। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। जिसमें कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना पटना के रुपसपुर थाना का है।

वहीं पुलिस ने इस मामले में महिला सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर उत्पाद विभाग की टीम ने रूपसपुर थाना के रुकनपुरा मुसहरी में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस छापेमारी से शराब चुराने वाले लोगों के बीच हड़कंप मच गया और वह सभी एकजुट होकर अचानक पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

इससे पहले पुलिस कुछ समझ पाते शराब कारोबारियों ने पुलिस को चारों तरफ से घेर कर जमकर पथराव किया। इस पथराव में कई पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। कई पुलिसकर्मियों ने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024