Categories: पटना

59 IPS अफसरों ने समय से नहीं जमा किया संपत्ति का ब्योरा, गृह विभाग ने DGP को लिखा पत्र

पटना: बिहार कैडर के 59 आईपीएस अफसरों ने समय से अपनी वार्षिक अचल संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया. अब गृह विभाग ने डीजीपी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। विभाग के सचिव के. सेंथिल कुमार ने डीजीपी को लिखे पत्र में कहा है कि 21 दिसंबर 2021 एवं 18 जनवरी 2022 को इस संबंध में पत्र दिया गया था. बिहार संवर्ग के भारतीय पुलिस सेवा के कुल 59 पदाधिकारियों ने वर्ष 2021 की वार्षिक अचल संपत्ति विवरण को स्पैरो सिस्टम के तहत अब तक ऑनलाइन समर्पित नहीं किया है. अखिल भारतीय सेवाएं के नियम के तहत सभी भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रत्येक वर्ष की वार्षिक अचल संपत्ति विवरण स्पैरो सिस्टम के तहत 31 जनवरी तक ऑनलाइन समर्पित करना अनिवार्य सरकारी दायित्व है।

गृह विभाग के सचिव ने डीजीपी को कहा है कि भारत सरकार के उक्त दायित्व को नियत समय पर पूरा करने की अनिवार्यता निगरानी स्वच्छता दिए जाने की एक आवश्यक शर्त है.संपत्ति का ब्योरा जमा नहीं करने पर मूल्यांकन वर्ष 2021-22 कार्य निष्पादन मूल्यांकन प्रतिवेदन को विभागीय स्तर पर स्वीकार करने की कार्रवाई भी लंबित रहेगी .ऐसे में 59 आईपीएस अफसरों को विषय की गंभीरता से अवगत कराएं और वार्षिक अचल संपत्ति को अनिवार्य रूप से समर्पित करने का निर्देश दें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026