Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

शराब धंधेबाजों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के धनौती ओपी क्षेत्र के खगौरा गांव में शुक्रवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर शराब धंधेबाजें को पकड़ने गई पुलिस टीम पर धंधेबाजों ने हमला कर दिया। हमले में धनौती ओपी के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को हल्की चोट भी आई। पथराव के दौरान पास से गुजर रही एक स्कार्पियों पर भी हमलावरों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि गाड़ी में सवार भी आंशिक रूप से घायल हुए। इसके बाद धनौती प्रभारी ने तुरंत इसकी सूचना एसपी नवीन चंद्र झा को दी। एसपी के निर्देश पर लाइन से और मुख्यालय सहित आसपास के सभी थानों को गांव में भेजा गया। गांव पहुंची टीम ने पत्थर फेंकने वालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। छापेमारी के डर से गांव के सभी युवक घर छोड़कर फरार थे। मामले में थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि शराब की तीन गाड़ियां क्षेत्र से गुजर रही हैं। इसी क्रम में दलबल के साथ उनकी धरपकड़ को छापेमारी की गई। पुलिस की गाड़ी जैसे ही खगौरा गांव के समीप पहुंची। पीछे से गाड़ी पर पत्थर फेंका गया। देखते ही देखते चारों तरफ से गाड़ी पर पत्थर फेंके जाने लगे। किसी तरह से बीच बचाव कर इसकी सूचना वरीय अधिकारी को दी गई। सूचना पाने के बाद लाइन से और मुफ्फसिल थाना, महादेवा के पुलिस पदाधिकारी पहुंचे और गांव में पत्थर फेंकने वालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। ओपी प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पत्थरबाजी में एएसआई और जवान हुए घायल

मैरवा के गुप्तचर द्वारा सूचना मिली कि तीन बोलेरो से शराब की बड़ी खेप भेजी जा रही है। इसके बाद शराब के धंधेबाजों को पकड़ने गए ओपी में तैनात एएसआई वीर बहादुर सिंह दलबल के साथ खगौरा गांव पहुंचे। जैसे ही पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची पीछे से पत्थरबाजों ने पुलिस की गाड़ी पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसी बीच गाड़ी लेकर शराब के धंधेबाज गाड़ी सहित फरार हो गए।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024