Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सेवाकाल से कार्य विवादों में घिरे रहे कैशियर

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के दारौंदा प्रखंड के सवान विग्रह ग्रामीण बैंक के कैशियर सह बाला गांव निवासी लालबदन मांझी शुरू से ही विवादों में घिरे रहे हैं। वहीं कैशियर का पैतृक मकान बाला और हरदिया-महम्मदपुर-मलमलिया एनएच 101 पर हरदिया मोड़ से महज 200 मीटर की दूरी पर आलीशान बिल्डिंग है जिसे रास्ते से गुजरने वाले रूक कर देखते हैं। सूत्रों की माने तो लाखों रुपये खर्च कर तीन मंजिल इस भवन को खड़ा किया गया है। वहीं कैशियर लालबदन मांझी नबीगंज, गोपालपुर, सोहिलपट्टी,मलमलिया, महाराजगंज, दारौंदा के सावना शाखा से पूर्ण कार्यरत थे। लालबदन मांझी पर गोपालपुर, सोहिलपट्टी और महाराजगंज शाखा के दर्जनों बचतधारी उपभोक्ताओं ने लाखों रुपये राशि गबन का आरोप गत वर्ष 2012-13 एवं 2015 में लगाया था जिसमें जांच में दोषी पाए जाने पर तत्कालीन महाराजगंज के शाखा प्रबंधक और कैशियर दंडित हुए और एफआइआर दर्ज हुई थी। उसके बाद डिमोशन कर इन्हें दारौंदा के सावना शाखा में स्थानांतरित कर दिया गया था।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026