Categories: छपरा

सारण में फरार अभियुक्त को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला, 5 पुलिसकर्मी जख्मी

छपरा: जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के जामिनपुर में एक केस में फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। इस क्रम में रोड़ेबाजी में एक महिला सिपाही सहित पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए।घायलों में सैप जवान बृजराज सिंह,उदय कुमार दास,महिला सिपाही सोनी कुमारी , गृह रक्षक राजेन्द्र कुमार मांझी व शोहराब अली शामिल हैं।सभी का इलाज पीएचसी परसा में किया गया। पथराव में पुलिस के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।घटना रविवार की शाम की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम कांड संख्या 72/22 में आरोपित जामिनपुर के अजय राय,राकेश राय व अभिषेक राय को गिरफ्तार करने पुलिस की टीम पहुंची थी। घर की घेराबंदी कर पुलिस टीम ने राकेश को गिरफ्तार कर लिया।इस बीच वहां भीड़ इकठ्ठी हो गई व पुलिस पर पथराव होने लगा ।

गिरफ्तार राकेश राय को छुड़ा लिया गया।पुलिस की टीम वहां से घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए परसा पीएचसी लेकर चली आई।पुलिस टीम पर हमला के आरोप में डेरनी थाने में शिशुपाल राय,सुपन राय,अजय राय,तेरस राय सहित 11 को नामजद व 50 अन्य को अज्ञात अभियुक्त बनाते हुए एफआईआर दर्ज की गई है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026