Categories: छपरा

सारण में कुरियर मैन से लूटपाट के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

छपरा: मशरक थाना क्षेत्र के सेमरी पंचायत अंतर्गत सिकटी खंजाहा मौनिया बाबा के पास बाइक से मशरक में कुरियर डिलेवरी का सामान लेने आ रहे कुरियर मैन से लूटपाट मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त पियूष कुमार सिंह को पुलिस ने सोमवार को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया। वही गिरफ्तार को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।मामले में थानाध्यक्ष मशरक राजेश कुमार ने बताया कि बीते कुछ महीनों पहले सिकटी ख्जहा मौनिया बाबा के पास कुरियर डिलेवरी मैन गोढना गांव निवासी हेमंत कुमार पंडित से पिस्टल के बल पर लूटपाट की घटना की गई थी

जिसमें बचाने गये चंदन राय को अपराधियों ने गोली मार दी और लूटपाट कर फरार हो गए। मामले में अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। वही मामले में कांड के अनुसंधानकर्ता दारोगा राजेश रंजन ने जांच-पड़ताल के दौरान मामले में सुराग मिलते ही पुलिस बल के साथ छापेमारी कर सिकटी खंजाहा निवासी पियूष कुमार सिंह को उसके घर से ही दबोच लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद पुलिस को इस कांड में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की चर्चा है । इधर सोमवार को गिरफ्तार पियूष कुमार सिंह को मंडल कारा छपरा भेजा गया।

 

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026