Siwan News

एसबीआई में ताला तोड़ चोरी का प्रयास

परवेज़ अख्तर/सिवान:- नगर थाना क्षेत्र के कृष्णा सिनेमा कैंपस के दूसरे मंजिल स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच में चोरों ने रविवार की देर रात चोरी का प्रयास किया। हालांकि बैंक में चोरी की घटना को अंजाम देने में चोरों को सफलता हासिल नहीं हुई। सोमवार की सुबह ब्रांच पहुंचे अधिकारियों ने जब बैंक के मुख्य गेट का ताला व शटर टूटा हुआ देखा तो वे भौचक हो गए। आनन फानन में उन्होंने वरीय अधिकारियों को सूचित करते हुए नगर थाना को इसकी सूचना दी। सूचना पर नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ पहुंचे और जांच की। जांच के क्रम में बैंक का शटर उठाया गया और अंदर प्रवेश कर जांच की गई तो देखा गया कि शटर के बाद दूसरे दरवाजा को चोर तोड़ नहीं पाए, इस कारण चोरी की घटना नहीं हुई। नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने बताया कि एसबीआई स्टेशन रोड ब्रांच के शटर का ताला अज्ञात चोरों द्वारा काट दिया गया था, लेकिन दूसरे दरवाजा को चोर तोड़ नहीं पाए इस कारण चोरी नहीं हुई है। जांच की जा रही है, रात्रि गश्त में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026