परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के चैनपुर ओपी क्षेत्र के छितौली गांव के पास रविवार की दोपहर दाहा नदी में उपलाते हुए एक अज्ञात अधेड़ का शव मिला। नदी में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव पूरी तरह सड़ गल गया था, इस कारण शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर ग्रामीणों ने नदी में एक शव को देखा। इसकी सूचना चैनपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। ओपी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है तथा उसकी पहचान के लिए आसपास से जानकारी जुटाई जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…