✍️परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड में मंगलवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने एचडीएफसी एवं केनरा बैंक की एटीएम तोड़कर रुपए चोरी करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी होने पर एटीएम के गार्ड मौके पर पहुंचे और नगर थाना के गश्ती दल को सूचना दी। नगर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी गइ है। बताया जाता है कि अस्पताल रोड स्थित एचडीएफसी एटीएम के गार्ड को एटीएम से छेड़छाड़ करने की सूचना बैंक के एटीएम सर्विलांस टीम द्वारा दी गई।
सूचना मिलने के बाद जब एटीएम का गार्ड मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि अज्ञात चोरों द्वारा एटीएम का बक्सा तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया है। उसने इसकी सूचना नगर थाना की गश्त दल को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंच जांच की तथा आगे के केनरा बैंक के एटीएम को भी चेक किया। गश्ती दल की टीम ने पाया कि चोरों द्वारा केनरा बैंक की एटीएम का बाक्स तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…