✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले में तैनात तीन पुलिस निरीक्षक, 26 पुलिस अवर निरीक्षक एवं दो सहायक पुलिस अवर निरीक्षक को प्रमोशन मिला है। पुलिस लाइन में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम पिपिंग सेरेमनी में पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रमोशन पाने वाले 31 पुलिस पदाधिकारी को स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रमोशन मिलने के बाद सभी पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है।
उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि प्रमोशन पाने वाले सभी पुलिसकर्मी और अधिक निष्ठा व कर्तव्यों को पालन करेंगे। कहा कि विधि व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिस के नए दायित्वों के निर्वहन, अनुसंधान नियंत्रण एवं यातायात संचालन हेतु कार्यहित में उच्चतर पद के लिए कार्यकारी व्यवस्था के अन्तर्गत कुल 31 पुलिस पदाधिकारियों को उच्चतर प्रभार सौंपा गया एवं पदाधिकारियों को स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…