Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सद्भावना यात्रा के माध्यम से समाज को जोड़ने की कोशिश

परवेज अख्तर/सिवान :  विधान परिषद सदस्य टुन्ना पांडेय के नेतृत्व में रविवार को सद्भावना यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गुठनी स्थित सोहागरा शिव मंदिर में पूजा अर्चना एवं गुठनी के बड़ी मस्जिद में इबादत के साथ गुठनी चौराहा से आरंभ की गई, जहां काफी संख्या में बाइक सवार एक तरफ भगवा गमछा सर पर बांधे खड़े थे वहीं दूसरी ओर काफी संख्या में युवा सर पर टोपी लगाकर इबादत कर रहे थे जो एक साथ हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दे रहे थे। जहां एक तरफ जयश्री राम का नारा लग रहा था तो वहीं दूसरी ओर अल्लाह के नाम का भी हुंकार हो रहा था। खुली जिप्सी पर विधान पार्षद टुन्ना पांडेय इस सद्भावना यात्रा के दूत के रूप में यात्रा का नेतृत्व रहे थे। जिनके पीछे बाइक सवारों का एक लंबा काफिला हाथों में तिरंगा झंडा लेकर कौमी एकता का संदेश दे रहे थे।  इस तिरंगा यात्रा में सभी धर्म के लोग नौजवान, बुजुर्ग लोग शामिल हो तिरंगा लेकर मुल्क के अमन एवं चैन एवं कौमी एकता को बनाए रखने के लिए संकल्प ले रहे थे। इस दौरान विधान परिषद सदस्य टुन्ना पांडेय ने कहा कि हम समाज को जोड़ने वाले लोग हैं। सामाजिक ताना बाना बनाए रखना हमारा परम कर्तव्य है। इसलिए इस सद्भावना यात्रा को एक मिसाल के तौर पर पेश करना है जिसका अनुकरण पूरे राज्य एवं देश करे। हमें सभी मजहबों के साथ प्रेम है, हम मानवता के पुजारी हैं। उन्होंने बारिश के बावजूद जगह-जगह इस यात्रा के स्वागत करने पर गर्व महसूस करते हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह यात्रा गुठनी, जतौर, मैरवा, तितरा, श्यामपुर, सिवान दारोगा राय कॉलेज के पास यात्रा का भव्य स्वागत किया गया जहां आम नागरिकों ने फुल व मिठाइयां बांटकर यात्रा में शामिल लोगों का उत्साहवर्धन किया। सिवान में प्रवेश करते हुए टुन्ना पांडेय ने सर्वप्रथम राजेंद्र पार्क में डॉ. राजेंद्र प्रसाद तथा गोपालगंज मोड़ पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, चंद्रशेखर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जहां सलीम सिद्दीकी पिंकू ने अपने पूरे जत्थे के साथ उनका स्वागत किया। वहीं जेपी चौक पर लोक नायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नगर में विभिन्न जगहों पर लोगों फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद रैली सिसवन ढाला,गोपालपुर, हसनपुरा, चैनपुर, सिसवन, रघुनाथपुर होते हुए दरौली को प्रस्थान कर गई। गुठनी में यात्रा का संचालन उनके प्रतिनिधि मनोज पांडेय कर रहे थे इस मौके पर चुन्नू द्विवेदी, आजाद मिश्रा, जटाशंकर मिश्र के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024