Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सांसद ने किया जंक्शन पर बने एस्केलेटर का उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान: जंक्शन पर करोड़ों रुपये की लागत से बन कर तैयार स्वचालित सीढ़ी (एस्क्लेटर) का उद्धाटन रविवार को सांसद ओमप्रकाश यादव व जदयू विधायक श्याम बहादुर ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उन्होंने कहाकि जंक्शन पर एस्क्लेटर की जरूरत थी। इसके चालू होने से बुजुर्ग सहित अन्य यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। अब सामान लेकर चढ़ने और उतरने में भी जंक्शन पर यात्रियों को आसानी होगी। पहले एक नंबर से दो नंबर और तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर जाने में काफी परेशानी का सामना करते हुए फुट ओवर ब्रिज के रास्ते ही आना जाना करना पड़ता था, लेकिन अब इससे राहत मिलेगी। वहीं सांसद ने कहाकि लिफ्ट की सेवा की भी शुरुआत अगले दो महीने में हो जाएगी। बता दें कि पिछले कई सालों से जंक्शन पर एस्क्लेटर का कार्य चल रहा था। इसके बनने के बाद ट्रायल किया गया। ट्रायल के बाद उद्धाटन के लिए रेल राज्य मंत्री के नाम की चर्चा थी लेकिन बाद में इसे सांसद द्वारा ही उद्धाटन कर दिया गया।  केंद्र सरकार नारा है कि सबका साथ सबका विकास और इसी क्रम में रेलवे में भी विकास किया जा रहा है। वहीं एमएलसी के यात्रा के बारे में पूछा गया तो सासंद ने कहा कि सभी जाति के लोग एक साथ मिलकर रहा रहे है किसी को अब कोई दिक्कत नहीं है पहले अपराध होते थे अब नहीं इस यात्रा का कोई फायद नहीं है। आज जो अपराध कर रहा है उसे जेल जाना पड़ता रहा है। विधायक शयाम बहादुर ने कहा कि प्रधान मंत्री, मुख्यमंत्री और सासंद ने  सिवान के बहुत दिनों से अधूरे पड़े सपने को पूरा करने काम किया है। मौके पर स्टेशन अधीक्षक सुरेश चंद्र गिरि, आरपीएफ प्रभारी अजय कुमार सिंह, सीएचआई कमलेश सिंह, जीआरपी,सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में सुधीर जायसवाल, अभिमन्यु सिंह, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026