तरवारा जलालपुर का अतुल सिंह रंगदारी व आर्म्स एक्ट के मामले में वर्षो से था फरार, नशे की हालत में हुआ गिरफ्तार

  • दर्ज कांड के अन्य दो नामजद अब भी चल रहे हैं फरार
  • हजपुरवा गांव निवासी कृष्णा माझी के बयान पर 2020 में दर्ज कराई गई थी प्राथमिकी

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा द्वारा गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर जीबी नगर थाना क्षेत्र के जलालपुर ततवा टोला गांव में छापेमारी कर रंगदारी व आर्म्स एक्ट के मामले में वर्षों से फरार चल रहे आरोपित जलालपुर गांव निवासी अतुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।ज्ञात हो कि गिरफ्तार अतुल सिंह के विरुद्ध रंगदारी मांगने व नहीं देने पर गोली फायरिंग करने का आरोप था।उक्त घटना की प्राथमिकी थाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव निवासी कृष्णा माझी के लिखित आवेदन पर 21/11/2020 को थाना कांड संख्या 312/2020 धारा 385/ 427/ 34 आईपीसी एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दर्ज कराई गई थी।दर्ज प्राथमिकी में यह उल्लेख किया गया है कि रंगदारी की मांग पूरी नहीं होने पर एक बाइक पर सवार 3 लोगों ने मेरे दरवाजे पर आकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दरमियान टी-20 कार गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया।घटना को अंजाम देने के बाद बाइक पर सवार आए तीनों लोग फायरिंग करते हुए आसानी से भाग निकले। दर्ज प्राथमिकी में पचरुखी थाना क्षेत्र के सुपौली गांव निवासी नेपाली उर्फ शैलेंद्र चौधरी तथा विजय चौधरी एवं जलालपुर गांव निवासी अतुल सिंह को नामजद आरोपित किया गया था।

दर्ज कांड के तीनों नामजद आरोपित घटना के बाद से फरार चल रहे थे।तीन प्राथमिकी नामजद अभियुक्तों में से एक अभियुक्त अतुल सिंह को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने उसे नशे की हालत में गिरफ्तार किया है।वह काफी दिनों से फरार चल रहा था।जीबी नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्री अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अतुल सिंह के विरुद्ध थाना में चार कांड दर्ज है।इसमें से दो कांड में वह वर्षों से फरार चल रहा था।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक पूछताछ के बाद शनिवार को पुलिस अभिरक्षा के बीच सिवान स्तिथ माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।जहां न्यायाधीश ने उसे जेल की हवा खिला दी।यहां बताते चलें कि दर्ज कांड के अन्य दो नामजद आरोपी नेपाली उर्फ शैलेंद्र चौधरी तथा विजय चौधरी फरार चल रहे हैं। इस संबंध में दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता सहायक अवर निरीक्षक कल्लू रजक ने बताया कि जल्द ही फरार चल रहे अन्य दोनों नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024