नीलामी: सिवान में शराब के साथ जब्त 223 वाहनों की हुई नीलामी

चार पहिया से लेकर दो पहिया वाहनों की लगी बोली

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले में शराब के साथ जब्त किये गये 223 वाहनों की डाकबंगला रोड स्थित मद्य निषेध कार्यालय में नीलामी हुई। नीलामी में चार पहिया से लेकर दो पहिया वाहनों की बोली लगी। इसको लेकर काफी संख्या में लोगों की भीड़ रही। सुरक्षा को लेकर काफी संख्या में पुलिस जवान भी तैनात किए गए थे। उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन की देख-रेख में देर शाम तक नीलामी की प्रक्रिया चलती रही। इससे पहले भी शराब मामले में जब्त वाहनों की नीलामी हो चुकी है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि 223 के करीब वाहनों की नीलामी हुई।

इसमें बाइक, स्काॅर्पियो, बोलेरो समेत विभिन्न प्रकार के वाहन शामिल हैं। इन वाहनों से विभाग को बीस लाख 52 हजार 150 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है। बताया कि उत्पाद विभाग एवं पुलिस के द्वारा शराब के साथ वाहनों को जब्त किया गया था। बीते दिनों उत्पाद विभाग द्वारा छोटे और बड़े वाहनों के नीलामी करने के लिए इश्तेहार निकाला गया था।सभी वाहनों के लिए सैकड़ों आवेदन आए थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026