✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
गर्मी आने के साथ ही अब लोगों को अगलगी का भय सताने लगा है। किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित हैं। वहीं अगलगी की घटनाओं पर रोक के लिए अग्निशमन विभाग भी अपनी तैयारियों का दावा कर रहा है लेकिन जिले के 33 लाख जनता की आबादी के लिए सदर और महाराजगंज अनुमंडल में मात्र दो-दो बड़ी अग्निशमन गाड़ियां ही मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त 12 छोटी गाड़ियां दी गई हैं, पर उनकी क्षमता कम है और अक्सर आग पूरी तरह से काबू में नहीं आई होती है तब तक उसका पानी समाप्त हो जाता है। जानकारी अनुसार जिले में अग्शिमन के 43 कर्मी हैं जो अगलगी की घटनाओं से निपटने के लिए तैनात रहते हैं।
कहते हैं अधिकारी
गर्मी के दस्तक देने के साथ ही अगलगी की घटनाओं में बढ़ोतरी होती है, इसलिए अग्निशमन की पूरी तैयारी कर ली गई है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। हर जगहों पर नंबर जारी किए गए हैं।
रवि कुमार, जिला अग्निशमन पदाधिकारी सिवान
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…