छपरा

दुस्साहस: अररिया में चोर-चोर का हल्ला कर पुलिस टीम पर हमला, डीएसपी समेत 7 घायल

छपरा: बिहार के अररिया जिल के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र की खैरा पंचायत के गढ़िया गांव में शुक्रवार की शाम डीएसपी के नेतृत्व में बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने अचानक चोर -चोर का हल्ला मचाते हुए एकजुट होकर ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में फारबिसगंज डीएसपी गौतम कुमार, थानाध्यक्ष एमए हैदरी, डीएसपी के गार्ड मुन्ना कुमार, थाना के पुअनि सुबोध मंडल, होमगार्ड जवान देवानंद सिंह, फकीरचंद सिंह महिला सिपाही प्रीति कुमारी आदि जख्मी हो गए। इस दौरान एक राउंड फायरिंग करने की बात भी डीएसपी ने कही है।अंतरजिला कुख्यात ठग गिरोह का सरगना अब्दुल कादिर को सूचना के आधार पर जैसे ही पुलिस टीम गिरफ्तार करने उसके घर के समीप पहुंची कि अचानक दर्जनों की संख्या में आसपास के लोगों एवं परिजनों ने चोर चोर का हल्ला मचाते हुए पुलिस के साथ भिड़ गए। जमकर पत्थरबाजी करने लगे। हालांकि पुलिस ने जांबाजी दिखाते हुए अब्दुल कादिर को धर दबोचा।

इस बीच दहशत फैलाने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग भी कर डाली। सभी जख्मी पुलिसकर्मियों का इलाज नरपतगंज पीएचसी में किया गया। जिसमें डीएसपी के बॉडीगार्ड के सर पर गंभीर रूप से चोट पहुंची है। वहीं कई पुलिसकर्मियों को भी गंभीर चोटें आई है। मामले की पुष्टि करते हुए फारबिसगंज डीएसपी गौतम कुमार ने बताया कि बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे व इंट पत्थर से हमला कर करीब 07 पुलिसकर्मियों को जख्मी कर दिया। पुलिस के ऊपर गोली चलाने की बात की भी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल सभी दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कर विधि संगत कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ की जा रही है। कई मामलों के खुलासे की संभावना है।

21 लाख की ठगी से जुड़ा है मामला

नरपतगंज के खैरा गढ़िया निवासी अब्दुल कादिर अंतरजिला कुख्यात गिरोह का सरगना बताया जाता है। राजस्थान के एक व्यवसाई से करीब 21 लाख की ठगी करने मामले में नरपतगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज है। डीएसपी ने बताया कि इसके गिरोह लोगों को नकली सोना देकर पैसे की ठगी का धंधा बरसों से करते आ रहा है। कई जिलों में इनका तार फैला हुआ है। बहुत दिनों से पुलिस को इनकी तलाश थी। पुलिस को जब गुप्त सूचना मिली तो उसकी गिरफ्तारी करने के लिए पूरी टीम के साथ इसके घर पर पहुंची तो चोर चोर हल्ला कर पूरे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला की घटना को अंजाम दिया गया।

डेढ़ माह में दूसरी बार पुलिस पर हमला

इससे पूर्व 2 दिसंबर 2020 को डीएसपी के नेतृत्व में जब मधुरा उत्तर पंचायत के पैक्स गोदाम परिसर में हथियार डील की सूचना पर डीएसपी के नेतृत्व में टीम जब बदमाशों को पकड़ने गई तो बदमाशों ने गोली चला दी थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में भी तीन बदमाशों को एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। वही खैरा गढ़िया में शुक्रवार शाम पुलिस पर हुए हमले में सात लोग जख्मी हो गए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024