छपरा: पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा सिवान रेलखंड पर टेकनीवास स्टेशन के समीप लखनऊ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन और मोटरसाइकिल की 1 सप्ताह पहले हुई दुर्घटना के मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने मोटरसाइकिल चालक को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले के रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार किया गया मोटरसाइकिल चालक सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के डेवढी गांव निवासी स्वर्गीय इसरफील मियां के पुत्र मोहम्मद सलाउद्दीन है।
उन्होंने बताया कि वह परसा से अपने रिश्तेदार का मोटरसाइकिल लेकर रिविलगंज थाना क्षेत्र के शेखपुरा जा रहा था। जल्द बाजी में वह अवैध ढंग से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान लखनऊ से पाटलिपुत्र जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन नजदीक आने पर मोटरसाइकिल को रेलवे ट्रैक पर ही छोड़कर फरार हो गया था, जिसके कारण लखनऊ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बची थी। इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा पहले से ही मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए मोटरसाइकिल चालक को जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…