सिवान सदर से जनता दल के टिकट पर पहली बार 1985 में विधायक बने थे अवध बिहारी चौधरी

  • छह बार बिहार विधान परिषद का सदस्य रह चुके हैं अवध बिहारी चौधरी
  • 17 अगस्त 1954 को सदर प्रखंड के जियांय में हुआ था जन्म

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
बिहार सहित सीवान की राजनीत को बेहद करीब से देखने व समझने वाले अवध बिहारी चौधरी का बिहार विधानसभा के अध्यक्ष बनने का सफर काफी दिलचस्प रहा है.17 अगस्त 1954 को सीवान के जियांय में एक किसान परिवार में जन्मे अवध बिहारी चौधरी छह बार विधायक रहे हैं.इनके पास चार दशक का सियासी अनुभव है.एक राजनेता के तौर पर जमीन से जुड़ेने का अनुभव ही इनको आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के काफी करीब लाया. बाद में लालू प्रसाद यादव के बेटा व उप मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव से भी इनके अच्‍छे संबंध हुए. अवध बिहार चौधरी,जनता दल के टिकट पर पहली बार 1985 में सीवान सीट से विधायक बने थे. बाद में जब लालू प्रसाद यादव ने आरजेडी बनाई तो उनके साथ हो लिए. इसके बाद साल 2005 तक लगातार सीवान से विधायक रहे. इस दौरान वह सरकार में मंत्री भी रहे है और कई विभागों की जिम्मेदारियां भी संभाली. अपने चाहने वालों के बीच ये एबीसी के नाम से पापुलर हैं.

2014 में थामा था जेडीयू का दामन

2015 में बिहार की सत्ता बदली तो इन्हों लगातार हार का मुंह देखना पड़ा.अवध बिहारी चौधरी ने 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद आरजेडी का दामन छोड़कर जेडीयू का हाथ थाम लिया. लेकिन जेडीयू ने विधानसभा उपचुनाव के दौरान सीवान सीट से अवध बिहारी चौधरी को टिकट न देकर बबलू चौहान को दे दिया. तब अवध बिहारी निर्दलीय चुनाव लड़े, लेकिन हार गए.इसके बाद 2017 में जेडीयू छोड़कर फिर आरजेडी में चले गए. आरजेडी ने एक बार फिर साल 2020 में सीवान सदर विधानसभा सीट से उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया और जीत का सेहरा उनके सिर बधा.इनके सियासी सफर की बात करें तो ये 1985,1990,1995, 2000 और फरवरी, 2005 में विधायक चुने गए थे.फिर 2020 में भी विधायक बने.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024