Categories: छपरा

छपरा: विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला लगेगा, DM ने ससमय तैयारी पूरी करने का दिया निर्देश

छपरा: जिला पदाधिकारी सारण राजेश मीणा की अध्यक्षता में सोनपुर मेला 2022 के निमित्त तैयारियों से संबंधित बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई ।जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए बताया गया कि इस वर्ष सोनपुर मेला का आयोजन 6 नवंबर 2022 से 7 दिसंबर 2022 तक किया जाएगा। सोनपुर मेला के सफल आयोजन हेतु सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्व वर्षों की भांति विभिन्न कोषांग के माध्यम से की जाएगी। इसके निमित्त विभिन्न कोषांग के गठन का निर्देश जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा दिया गया।

सिविल सर्जन सारण 24 घंटे चिकित्सक दलों के साथ आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं एवं एंबुलेंस की प्रतिनियुक्ति मेला में करेंगे। जिला पशुपालन पदाधिकारी सभी पशुओं की आकस्मिक चिकित्सा हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बैरिकेडिंग एवं वॉच टावर बनवाने का कार्य करेंगे ।घाटों एवं मेला में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था हेतु दंडाधिकारी के साथ पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। घाटों पर विशेष रूप से एसडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। पीएचईडी विभाग पेयजल के साथ शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। विद्युत विभाग मेला में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करेंगे। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का काम करेंगे।

जिला नजारत शाखा साफ सफाई, अतिथि सत्कार,बिजली, टेंट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निविदा का प्रकाशन करवाएंगे। विभिन्न कोषांग के गठन के पश्चात पुनः मेला के तैयारियों के संबंध में बैठक बुलाने का निर्देश जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त सारण अमित कुमार, अपर समाहर्ता सारण डॉक्टर गगन, जिला स्तरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024