Categories: पटना

अवध बिहारी चौधरी बने विधानसभा के स्पीकर, आसन तक ले गए नीतीश और विजय कुमार सिन्हा

पटनाः आरजेडी के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी ने गुरुवार को विधानसभा स्पीकर पद के लिए नामांकन किया था और अब वो निर्विरोध चुन लिए गए हैं. शुक्रवार को अवध बिहारी चौधरी अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा उन्हें आसन तक ले गए.

अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा- “मैं किसान हूं और किसानों की समस्या उठाता रहा हूं. मैं राजेंद्र बाबू की धरती से आता हूं. मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मैं लालू प्रसाद यादव जी का करीबी हूं. मुझे संघर्ष करने की शक्ति मिलती है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास श्रीकृष्ण सिंह की तरह कुशलता है.” मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में अवध बिहार चौधरी का स्वागत किया. कहा कि पुराना अनुभव है सबको उसका लाभ मिलेगा. चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष.

आशा भरी निगाह से देख रही जनता

विजय कुमार सिन्हा ने इस मौके पर सदन में अवध बिहारी चौधरी को बधाई दी. उन्होंने कहा कि आप डॉक्टर राजेंद्र बाबू की धरती सीवान की पवित्र माटी से आप बहुत सारे अनुभव को लेकर आए हैं. सीवान की माटी के अनुभव को आप जरूर इस सदन के अंदर साकार करेंगे. बिहार की सांस्कृतिक विरासत जो ठहर गई है उसे भी बढ़ाने आपकी भूमिका होगा. क्योंकि बिहार की 13 करोड़ जनता आशा भरी निगाह से देख रही है.

बता दें कि विजय कुमार सिन्हा को विपक्ष के नेता के तौर पर मान्यता दी गई है. कार्रवाई शुरू होते ही बीजेपी नेता हंगामा करने लगे. बीजेपी के सभी विधायक वेल में आ गए और हंगामा करने लगे. इसके बाद बीजेपी के नेता वॉक आउट करते हुए सदन से बाहर निकल गए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026